headertechf

Latest

इंसान ही नहीं अब पौधे भी स्मार्ट होते हैं

smart plants, plant science,
आजकल विज्ञान का जमाना है, अब इंसानों से लेकर मोबाइल फ़ोन तक सभी स्मार्ट होते है। हमारे आस पास बहुत से पेड़-पौधे पाए जाते हैं, ये पौधे हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा है। यहाँ तक की इन पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव ही नहीं है। वातावरण को साफ़ और सुरक्षित रखने के साथ ही पेड़ पौधे हमारे सब से अच्छे दोस्त होते हैं।
क्या आपने कभी यह महसूस किया है कि घर में लगे हुये पौधे या हमारे घर के माहौल से प्रभावित होते हैं। कुछ हद तक यह बात सही साबित हो सकती है। पौधों की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती है जो आस-पास के वातावरण से प्रभावित होती हैं। ये वातावरण के अनुकूल खुद को ढालने में सक्षम होती है।
ट्यूबिंजन यूनिवर्सिटी में किये गये अध्ययन के अनुसार ये पौधे नई अनुकूलता ग्रहण करने के साथ-साथ और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। ये पौधे जटिल डिसीजन लेने में भी सक्षम होते हैं। सभी पौधों के जड़ होती हैं, जो उन्हें मिटटी से जोड़ती है और जीवित रखती है। लेकिन उनके आस-पास का वातावरण कभी-कभी बदल जाता है। यही वो कारण हो सकता है, जो उनमें ऐसी स्पेशल क्षमताओं का विकास करता है।

पौधों पर की गयी स्टडी 

कुछ पौधों पर एक प्रयोग किया गया, स्टडी के दौरान सभी पौधों को सूर्य की सीमित रोशनी में रखा गया था। इनमें से कुछ पौधे सूर्य की तरफ मुड़ गये थे। इस स्टडी से यह पता चलता है कि पौधे भी स्मार्ट होते हैं। जब इन्हें शेड में रखा गया तो ये उस शेड के आकार के मुताबिक ढल गये थे। इस स्थिति में इनके पत्तों की वृद्दि भी उसी दिशा में ज्यादा होती है, जिधर का क्षेत्र खुला होता है।

निर्णय ले पाने में सक्षम 

वैज्ञानिक इस बात से हैरान है कि पौधों में दिमाग नहीं होता है, फिर भी ये लॉजिकल निर्णय ले पाने में सक्षम होते हैं। पौधों में भी मनुष्यों की तरह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को समझने और अपने अनुकूल माहौल को तलाश कर उसके अनुसार खुद को बढ़ाने की क्षमता होती है। वे अपनी वृद्धि और विकास के सम्बन्ध में निर्णय लेने में पूरी तरह से सक्षम होते हैं। यह अध्ययन नेचर कम्यूनिकेशंस में प्रकाशित हुआ था। भविष्य में इन पर और भी शोध किये जाते रहेंगे।
उम्मीद है ये जानकारी आप को पसंद आयी होगी और आप जान गए होंगे की केवल मशीनें और इंसान ही नहीं पौधे भी स्मार्ट और समझदार होते है जो की लॉजिकल डिसीजन ले सकते हैं और खुद अपनी वृद्धि कर सकने में सक्षम होते हैं।

No comments